फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

किन्नौर में कोरोना के 4 नए मामले सामने आएएइस बार आशा वर्कर में आई चपेट में

Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। पुलिस कर्मियों और आईटीबीपी जवानों के पॉजिटिव आने के बाद अब एक आशा वर्कर समेत पुलिस जवान, उनकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इससे जिले के लोगों में दहशत की माहौल है। भावानगर थाने में चार पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद निचार खंड के भावानगर सहित अन्य गांवों से एक जुलाई को 302 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे थे।
विज्ञापन

इनमें से 294 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट वीरवार रात आईजीएमसी से निगेटिव आई थी जबकि अन्य 8 लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार शाम को आई। इनमें से 4 लोग करोना पॉजिटिव पाए गए और लोगों की निगेटिव। किन्नौर जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। इसके अलावा अन्य तीन लोग पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में रिकांगपिओ में आईटीबीपी के 5 और जंगी में 17 जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, आईटीबीपी के सभी जवान पहले से ही क्वारंटीन किए गए थे।

बताया जा रहा है कि किन्नौर में कोरोना के जो केस सामने आए हैं, उनमें एक पॉजिटिव भावानगर और तीन पॉजिटिव ग्राम पंचायत निचार के पाए गए हैं। ग्राम पंचायत निचार में एक सैनिक छुट्टी पर घर आया था। प्रशासन ने उसे और उसकी पत्नी को होम क्वारंटीन किया था। कोरोना जांच में पति-पत्नी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। निचार में ही तीसरी संक्रमित आशा वर्कर पाई गई हैं। जबकि, चौथा संक्रमित भावानगर स्थानीय बाजार में ही रहता है। उधर, किन्नौर के डीसी गोपाल चंद ने आज किन्नौर में चार कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत निचार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed