फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

कोरोना वायरस को लेकर रामपुर प्रशासन अलर्ट

Mon, 16 Mar 2020 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना वायरस को लेकर रामपुर प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर उपमंडल में किए जा रहे विशेष प्रबंधों को लेकर एसडीएम कार्यालय रामपुर में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने की। बैठक में प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कोरोना को लेकर किसी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है। रामपुर क्षेत्र में मजदूरी के लिए आने वाले नेपालियों पर एहतियात के तौर पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने इस संबंध में उपमंडल में प्रवेश करने वाले नेपालियों और सैलानियों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को पुराने बस अड्डे के पास मंगलवार सुबह से देर शाम तक सवारियों की जानकारी और जांच करने की स्वास्थ्य विभाग और एचआरटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायतीराज संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। इसके बारे में खंड स्तर पर बीडीओ पंचायत प्रधानों के साथ बैठक करेंगे। एसडीएम ने कहा कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को अचानक तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी होती है। सामान्य सर्दी जुकाम होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान उन्होंने एचआरटीसी रामपुर के अधिकारियों को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सुबह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, लुधियाना, चंडीगढ़ और अन्य बाहरी राज्य से आने वाली बसों में सभी सवारियों की स्क्रीनिंग जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अपने इलाकों में सरकारी भवन और निजी भवनों को चयनित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी अभिमन्यु वर्मा, तहसीलदार विपिन ठाकुर, ननखड़ी तहसीलदार बीना ठाकुर, बीडीओ ननखड़ी कमेश्वर चौहान, एसएमओ डॉ. सुनील शर्मा, बीएमओ आरके नेगी, खंड चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक दिनेश, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गुप्ता, आरएम एचआरटीसी गुरबचन सिंह, सीडीपीओ अजय बदरेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed