{"_id":"61e83a6ee53b88214d0af66a","slug":"corona-122-news-cases-in-rampur-rampur-hp-news-sml3971684193","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में कोरोना संक्रमण के 122 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में कोरोना संक्रमण के 122 नए मामले
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग सहित लोगों की चिंताएं बढ़ गई है। जनजातीय जिले में एक ही दिन में बुधवार को 122 मामले सामने आए हैं। इसमें तीन स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 661 सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए गए थे। इसमें से 122 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि गत दिनों आईजीएमसी शिमला भेजे गए 306 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव आने वालों में 90 मामले टिडोंग जल विद्युत परियोजना मूरंग, निचार खंड से 17 मामले, पूह खंड से 5 मामले कल्पा खंड से 10 मामले शामिल हैं।
पॉजिटिव आए सभी रोगी गृह संगरोध पर है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक 87208 सैंपलों की जांच की गई है। इसमें 82925 सैंपलों की रिपोर्ट निगिटिव आई है। जिले अभी तक 3902 मामले पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
साथ ही 3608 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 255 पहुंच चुकी है। डॉ. नेगी ने जिलावासियों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही घरों से बाहर निकलते समय सही प्रकार से मास्क पहनने और दो गज की दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाने को कहा है।