{"_id":"5fc674678ebc3e91b71029cb","slug":"coron-positive-rampur-hp-news-sml353170196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू में 45 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू में 45 नए मामले आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। रोहडू के लोअरकोटी और खिलाड़गी गांव में कारोना के मामले अधिक आने पर सोमवार रात से दोनों गांवों में धारा 144 लागू की गई है। मंगलवार को रोहडू उपमंडल में कारोना के 45 नए मामले सामने आए हैं। जांच के दौरान सोमवार को रोहडू के खालाड़गी गांव में सबसे अधिक 16 और लोअर कोटी में कोरोना के दस मामले सामने आए थे।
लोअर कोटी और खिलाड़गी गांव में बाहर से लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। गांव के लोगों को आवश्यक सामन पहुंचाने के लिए तहसीलदार रोहडू को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। धारा 144 लागू होने के बाद छह दिसंबर तक लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। एसडीएम की ओर से आदेश सोमवार शाम से जारी किए गए हैं। मंगलवार को धमवाड़ी में 72 सैंपलों में से एक पॉजिटिव पाया गया। जुब्बल तहसील में आठ और कोटखाई में 18 पाजिटिव मामले आए हैं। पुजारली चार में पांच पॉजिटिव, जबकि सिविल अस्पताल रोहडू में 13 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें।