{"_id":"5f7f39a78ebc3e9bca1af5cf","slug":"corna-rampur-hp-news-sml347688890","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। उपमंडल में कोरोना संक्रमण के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शहर में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वीरवार को भी रामपुर के खनेरी अस्पताल में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट कर उपचार प्रक्रिया चल रही है।
गौरतलब है कि रामपुर में शुक्रवार को खनेरी अस्पताल में लिए गए कोरोना टेस्ट में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने का खुलासा हुआ है। इनमें से एक व्यक्ति खनेरी और दो जगातखाना के रहने वाले हैं। इनमें से एक रामपुर के बुशहर ज्यूलर्स में काम करता है। तीनों लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति पूर्व में पेश आए कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था, जबकि एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जा रहे थे। प्रशासन ने इन तीनों संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की जांच के साथ ही सूची बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द इन लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि रामपुर में वीरवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये तीनों मामले खनेरी अस्पताल में पेश आए हैं। सभी को होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। तीनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। जल्द उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संक्रमण से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।