फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction work of Dhara-Barara link road, bridge in progress, Rohru, Shimla.

Rampur Bushahar News: धारा-बराड़ा संपर्क सड़क का पुल पांच साल से अधर में

Wed, 11 Sep 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Dhara-Barara link road, bridge in progress, Rohru, Shimla.
रोहडू़ उपमंडल के अंतर्गत अधर  में लटका धारा बराड़ा पुल
पुल नहीं लगने से दर्जनो परिवार हो रहे प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू के धारा-बराड़ा सड़क पर पुल का निर्माण पांच साल से अधर में है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज की है। इसके बावजूद अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए। धारा से बराड़ा तक सड़क छोटे वाहन के चलने योग्य तो है, लेकिन पुल निर्माण न होने से मार्ग पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। इस कारण क्षेत्र के दर्जनों परिवार सड़क सुविधा से वंचित हैं। स्कूल के छात्रों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खड्ड पार करने के लिए अस्थायी पुल लगाया गया है, लेकिन वह भी हर साल बरसात में ढह जाता है। जानकारी के अनुसार, पुल के निर्माण लिए वर्ष 2018 में 35 लाख रुपये का टेंडर हुआ था। उसके बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ। निर्माण कार्य कुछ माह तक ही चला। निर्माण के नाम पर खडड् के दोनों तरफ डंगे लगाए गए हैं। जब ठेकेदार ने पुल का निर्माण बंद किया गया तो, शेष कार्य के लिए 16 लाख रुपये के दोबारा टेंडर किए गए। अब एक साल बीत गया है, लेकिन अधर में लटके पुल का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं किया गया है।
अस्थायी पुल से जान जोखिम में डाल खड्ड पार करनी पड़ती है
गीता राम, गुड्डू, राम कृष्ण, गोल्डी, संदीप नेगी, दीप नेगी ने बताया कि पुल के निर्माण को लेकर वे कई बार विधायक से मिल चुके हैं। दो या चार दिन के अंदर पुल का निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया जाता है। बच्चों को प्रतिदिन तीन किलोमीटर पैदल सफर तय कर धारा तक आना-जाना पड़ रहा है। इस पुल के बगल में ही एक अस्थायी पुल बनाया है, जिसमें जान जोखिम में डालकर खड्ड को पार करना पड़ता है। समय पर पक्का पुल नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

धारा-बराड़ा सड़क पर पुल के निर्माण कार्य का मामला ध्यान में है। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - दुनी चंद, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article