फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction of Nadal link road in JConstruction of Nadal link road in Jubbal sub-divisionubbal sub-division

Rampur Bushahar News: मंत्री ने किया सड़क का भूमि पूजन, सांसद ने उठाए सवाल

Sun, 05 Apr 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल उपमंडल में नडाल संपर्क मार्ग का होना है निर्माण
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ने किया पूजन, सांसद सुरेश बोले- यह श्रेय लेने की होड़

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल में नडाल संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन पर सवाल खड़े हो गए हैं। 3.83 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण में इसका काम किया जाना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया अभी चल रही है। वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को सड़क का भूमि पूजन किया, लेकिन भूमि पूजन कार्यक्रम से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किनारा बनाए रखा। भूमि पूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहा। नडाल सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। इधर, लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नडाल सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चौथे चरण में किया जा रहा है। श्रेय लेने की होड़ में नियमों को ताक पर रखकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सड़क का भूमि पूजन किया, जो राजनीतिक ड्रामा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से साफ निर्देश हैं कि प्रदेश का कोई भी विधायक और मंत्री केंद्र सरकार की ओर से बनाई जा रही पीएमजीएसवाई में सड़क का भू्मि पूजन, शिलान्यास और उद्घाटन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में 92 सड़कें पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में स्वीकृत हुई हैं। इसकी संस्तुति उन्होंने स्वयं की है। वह शीघ्र ही सभी सड़कों का अधिकारिक रूप से शिलान्यास करेंगे।

स्थानीय लोगों का था कार्यक्रम
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तरसेम भावटा ने बताया कि नडाल सड़क की भूमि पूजन का कार्यक्रम स्थानीय लोगों का था। इस संबंध में वह अधिक कुछ नहीं बोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article