फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Consecration of Kyanlu Dev's temple with Shikha Pujan

Rampur Bushahar News: शिखा पूजन के साथ क्यांलू देव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 12 May 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 12 May 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Consecration of Kyanlu Dev's temple with Shikha Pujan
क्यांलू देवता के मंदिर में शिखा पूजन में पहुंचे लोग
रोहड़ू। शराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांदल के रोहटान गांव में क्यांलू देवता महाराज के ऐतिहासिक नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शिखा पूजन के बाद शुक्रवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन

मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। तीन दिन तक यज्ञ, भजन कीर्तन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में देवता देशमोलिया महाराज की पालकी विशेष रूप से मौजूद रही। क्यांलू देवता मंदिर की प्रतिष्ठा बुधवार को शुरू हुई थी। पहले दिन देवता क्यांलू और देवता देशमोलिया का मिलन हुआ।
विज्ञापन

दूसरे दिन मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भजन कीर्तन किया गया। तीन दिन तक देवता के मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। पूणाहुति के बाद मंदिर के शिखर पर कलश चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहड़ू गांव के साथ क्षेत्र की जनता की ओर से देवदार के घने जंगल के बीच इस भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर के निर्माण कर करोड़ों रुपये की राशि मंदिर कमेटी की ओर से खर्च की गई है।
मंदिर के कारदार हरिमन, संजीव दुल्टा, देवी राम भागटा ने बताया कि क्यांलू देवता महाराज के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया है। उन्होंने सहयोग के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लिया देवताओं का आशीर्वाद
क्यांलू देवता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। शिखा पूजन के दौरान मंत्री ने करीब तीन घंटे मंदिर परिसर में बिताए। उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर देवताओं का आशीर्वाद लिया। शिक्षा मंत्री ने मंदिर निर्माण में लगी कमेटी और सभी कारदारों को धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न होने पर बधाई दी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed