{"_id":"6ac0ed4ff16114928e000909","slug":"consecration-ceremony-of-maa-janogeshwari-devi-temple-begins-on-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-171401-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मां जनोगेश्वरी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मां जनोगेश्वरी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 अक्तूबर से
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन ने तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा निर्धारित की
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील के खूंद नेवल क्षेत्र में मां जनोगेश्वरी देवी के नवनिर्मित मंदिर की कुरुड़ स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा होगी। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समूचे नेवल क्षेत्र और बारबिशी घांघू में भारी उत्साह का माहौल है। मंदिर प्रबंधन ने तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा निर्धारित कर ली है। 18 अक्तूबर को विधि-विधान के साथ नवनिर्मित मंदिर में कुरुड़ स्थापना की रस्म पूरी की जाएगी। 19 अक्तूबर को सुबह हवन यज्ञ शुरू होगा। इसके बाद मुख्य पुरोहितों और विद्वानों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण किया जाएगा। इसी दिन मां जनोगेश्वरी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करवाई जाएगी। 20 अक्तूबर को देवी मां का नवनिर्मित गर्भगृह में प्रवेश होगा। यह प्रवेश पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर करवाया जाएगा। इसी दिन पूर्णाहुति भी डाली जाएगी।