फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress winner in Rampur Zila parishad election

रामपुर जिला परिषद चुनाव में कमल पर भारी पड़ा पंजा

Sat, 23 Jan 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
congress winner in Rampur Zila parishad election
रामपुर उपमंडल के जिला परिषद सराहन वार्ड 1 से चंद्रप्रभा नेगी जीत के बाद अपने समर्थकों के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृहक्षेत्र में जिला परिषद के चारों वार्डों में से तीन में वोटरों ने एक बार फिर हाथ का साथ देकर कमल को नकार दिया। चुनाव में कांग्रेस ने तीन पद झटके जबकि, एक सीपीआईएम उम्मीदवार की जीत हुई है।
विज्ञापन

रामपुर में नगर निकाय चुनाव के बाद पंचायतीराज चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ मजबूत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर के गृह क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित हुकम चंद ने भारी मतों से जीत हासिल कर भाजपा का एक बार फिर रामपुर में जीत हासिल करने का सपना चकनाचूर कर दिया है। जिला परिषद वार्ड नंबर एक सराहन से कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्र प्रभा नेगी को 7142 मत पड़े जबकि, भाजपा उम्मीदवार सुमन बिष्ट को 5578 वोट मिले। चंद्र प्रभा नेगी ने 1564 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड नंबर वार्ड दो झाकड़ी से सीपीआईएम की उम्मीदवार कविता कंटू को 5561 मत पड़े जबकि, कांग्रेस की उम्मीदवार विमला देवी को 4548 वोट मिले। कविता कंटू ने 13 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड तीन नरैण दत्तनगर से त्रिलोक चंद भलूनी को 3732 मत पड़े जबकि, भाजपा के नरेश चौहान को 3154 मते पड़े। त्रिलोक चंद भलूनी ने 578 मतों से जीत हासिल की। वहीं, जिला परिषद वार्ड चार बगलती से कांग्रेस के उम्मीदवार हुकमचंद को 7837 मत पड़े, जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार मोहन लाल को 5254 मत पड़े। हुकम चंद ने चार वार्डों में बगलती जिप वार्ड से सबसे अधिक 2583 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र की अनदेखी करना भाजपा के लिए महंगा पड़ा। लोगों ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed