फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress protest against dc kinnur

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त किन्नौर के कार्यालय का किया घेराव

Sat, 13 Aug 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
congress protest against dc kinnur
रिकांगपिओ में उपायुक्त किन्नौर का पुतला फुंकते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कांग्रेस ने सूखे की मार झेल रहे बागवानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप उपायुक्त किन्नौर का पुतला भी फूंका। इससे पहले जिला अध्यक्ष उमेश नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय एकत्रित हुए। इसके बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला प्रशासन और डीसी किन्नौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने बताया कि डीसी किन्नौर पूरी तरह भाजपा के रंग में रंग गए है।
विज्ञापन

किन्नौर में व्यवस्थाएं चौपट हैं और आम जनमानस के कार्य नहीं हो रहे हैं। डीसी किन्नौर को जिला की इन परिस्थितियों से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच महीनों से किन्नौर सूखे की भारी मार झेल रहा है, लेकिन जिला प्रशासन सोया हुआ है। सूखे से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने में जिला प्रशासन पूरी तरफ विफल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट सूर्या बोरस, जिला प्रवक्ता केसर नेगी, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष कुलवंत नेगी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed