फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress meeting in rohru

रोहड़ू में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

Fri, 10 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
congress meeting in rohru
रोहडू में कांग्रेस मंडल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। कांग्रेस कमेटी रोहड़ू की मासिक बैठक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में सर्किट हाउस परिसर में हुई है। बैठक में सबसे पहले हाल में ही हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसमें कांग्रेस पार्टी के सभी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वर्ष 2022 के चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर लें। वर्तमान भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों महंगाई और बेरोजगार सहित मुख्य मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का काम शुरू करें। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रदेश में आने वाले चुनाव से कांग्रेस की सरकार बनना तय है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार से जनता तंग आ चुकी है। इसका मुंहतोड़ जवाब हिमाचल प्रदेश की जनता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने रोहड़ू़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के लोग रोहड़ू के विकास की बातें करने लगे हैं। चार साल के बाद भाजपा को रोहडू़ के विकास की याद आती है। चार सालों में प्रदेश सरकार ने रोहड़ू में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शशिपाल ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, सोहनलाल चौहान जोगिंद्र सिंह, जनार्दन नेगी, सारटा, देशराज मेहता, भोप सिंह रजन, हैप्पी मेहता, सतपाल गोल्डी, सुदेश ब्रेरेट, रविंद्र ठाकुर, जीवन ठाकुर, युकां अध्यक्ष बलदेव सिगतिया, अश्वनी शर्मा, शमशेर कायथ, विनोद ठाकुर, सुमेश खिटा, अशोक राक्टा, संगीता शर्मा, हरि ठाकुर और रजत हमटा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed