फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress has always opposed schemes for women's upliftment: Neena

कांग्रेस ने महिला उत्थान की योजनाओं का हमेशा किया विरोध : नीना

Thu, 23 Apr 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
महिला आरक्षण अधिनियम बिल को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रांतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर विपक्ष की ओर से भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। इस बिल से एससी और एसटी वर्ग के आरक्षण पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बात रिकांगपिओ में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश पूर्व सचिव एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीना शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि विपक्ष गलत धारणा बना रहा है कि महिला आरक्षण लागू होने से अन्य आरक्षण प्रभावित होंगे, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है। नीना ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं। इनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी पहल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और महिला आरक्षण के माध्यम से महिलाओं को नीति निर्धारण में भागीदारी देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो चुका है। इसे 2034 में लागू किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन केंद्र सरकार चाहती थी कि इसे 2029 में ही लागू किया जाए। उनके अनुसार, विपक्ष के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा महिलाओं के हित में लाई गई योजनाओं का विरोध किया है। उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि इसे रोकने में भी कांग्रेस की भूमिका रही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल गिरने पर उनका प्रतिक्रिया देना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed