{"_id":"6102e0c18ebc3e42f67d80e9","slug":"congress-had-opened-health-center-in-kuthadi-without-budget-saijal-rampur-hp-news-sml378597966","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ी में बिना बजट व बिना चिकित्सक के कांग्रेस ने खोला था स्वास्थ्य केंद्र - स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठाड़ी में बिना बजट व बिना चिकित्सक के कांग्रेस ने खोला था स्वास्थ्य केंद्र - स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
कुठाड़ी में बिना बजट कांग्रेस ने खोला था स्वास्थ्य केंद्र : सैजल
कहा, कुठाड़ी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र का भवन भी बनाएंगे स्टाफ भी नियुक्त होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विधानसभा चुनाव से पहले वोट बटोरने के लिए नावर क्षेत्र के कुठाड़ी में कांग्रेस ने बिना बजट प्रावधान, बिना चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोल दिया था। कांग्रेस ने कुठाड़ी स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर क्षेत्रवासियों को धोखा दिया है। इस तरह के प्रदेश के अंदर करीब 33 स्वास्थ्य केंद्र खोले गए है, लेकिन कुठाड़ी पंचायत के साथ न्याय किया जाएगा। यहां स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही केंद्र में चिकित्सक और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने नावर के कुठाड़ी पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी भाजपा की सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल शेष है। इसलिए जुब्बल नावर कोटखाई के लोग सत्ता के साथ चलें। क्षेत्र से भाजपा का विधायक जिताकर सरकार में भेजें, ताकि विकास की गति को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कोटेश्वरी यूथ क्लब कुठाड़ी को मैदान निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, लंबिधार से कृष्ण हाउस तक संपर्क मार्ग को एक लाख , बनेली से हरिजन बस्ती कोटला संपर्क मार्ग के लिए ढेड लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा भी उपस्थित थे।