फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress gathered crowd in Chatti under the guise of campCongress gathered crowd in Chatti under the guise of camp

चाटी में शिविर की आड़ में कांग्रेस ने जुटाई भीड़ : दिलसुख

Tue, 09 Dec 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगते चाटी क्षेत्र में लाडा अध्यक्ष कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने रोगियों की भीड़ को ही राजनीतिक सभा में बदल दिया। स्वास्थ्य जांच शिविर की आड़ में कांग्रेस ने भीड़ जुटाने की ओच्छी राजनीति का प्रदर्शन किया है। यह बात प्रेस को जारी बयान में भाजपा जिला कुल्लू के पूर्व मुख्य प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर ने कही। उन्होंने सुंदर सिंह ठाकुर से सवाल किया कि महिलाओं के खाते में 1,500 रुपये की राशि कब आएगी, पशु पालकों का दूध कब 80 से 100 रुपये प्रति लीटर बिकेगा और उनसे सरकार गोबर की खरीद कब करेगी। पूर्व में जिला परिषद और भाजपा प्रवक्ता रहे दिलसुख ठाकुर ने कहा कि निरमंड प्रशासन ने चाटी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसे लेकर प्रशासन ने प्रचार-प्रसार भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सोमवार को इस शिविर का सहारा लेकर जनसभा का आयोजन किया। प्रशासन के प्रचार-प्रसार के माध्यम से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त रोगी अपना निशुल्क उपचार करवाने काफी संख्या में चाटी पहुंचे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने शिविर की आड़ में इकट्ठा हुई रोगियों की भीड़ को जनसभा में बदल दिया। कांग्रेस ने ओच्छी राजनीति का प्रदर्शन करते हुए रोगियों की भीड़ को राजनीतिक सभा में बदल दिया, जो निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed