Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress captures Theog Municipal Council; defeats BJP in a lucky draw.

Rampur Bushahar News: ठियोग नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, लक्की ड्रॉ में भाजपा को दी मात

Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress captures Theog Municipal Council; defeats BJP in a lucky draw.
नगर परिषद ठियोग में कब्जा करने के बाद नए अध्यक्ष और  उपाध्यक्ष के साथ विधायक कुलदीप राठौर। संवा
विधायक कुलदीप राठौर के वोट डालने से बराबर हुई मतों की संख्या
विज्ञापन

कांग्रेस की करुणा कंवर अध्यक्ष और कमला शर्मा बनीं उपाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग नगर परिषद के चुनाव में बेहद रोमांचक और नाटकीय घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने बाजी मार ली है। भाजपा के बहुमत के दावों को धता बताते हुए कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया है। लकी ड्रॉ के जरिए करुणा कवर अध्यक्ष और कमला शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
चुनाव की स्थिति बेहद दिलचस्प रही। नगर परिषद में भाजपा के पास चार और कांग्रेस के पास तीन पार्षद थे। विधायक कुलदीप सिंह राठौर के वोट डालने के बाद दोनों दलों के पार्षदों की संख्या चार-चार और बराबर हो गई। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम शशांक गुप्ता की निगरानी में दोनों पक्षों के प्रत्याशियों के नामांकन भरे गए, जिसमें अध्यक्ष पद के भाजपा से कुसुम शर्मा और कांग्रेस से करुणा कंवर ने अपना नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दिनेश शर्मा और कांग्रेस से कमला शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी भी पक्ष ने अपना नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद गुप्त मतदान हुआ।
विज्ञापन

गुप्त मतदान में भी दोनों पदों के लिए चार-चार पार्षदों ने अपना समर्थन दिया, जिससे दोनों पक्षों में टाई की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्षों के प्रत्याशियों के बीच लकी ड्रा डाला से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव करवाए गए, जिसमें करुणा कंवर अध्यक्ष और कमला शर्मा उपाध्यक्ष चुनी गईं। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम एवं चुनाव अधिकारी शशांक गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। इस मौके पर परिषद कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
राठौर ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद बताया
जीत के बाद ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने इसे जनता और स्थानीय देवी-देवताओं का आशीर्वाद करार दिया। उन्होंने कहा कि तीन पार्षद होने के बावजूद कांग्रेस की परिषद का बनना देवी-देवताओं की कृपा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि ठियोग के सभी वार्डों में समान विकास कार्य किए जाएंगे। शहर में जो भी विकासात्मक कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हैं, उन्हें अब नई गति दी जाएगी। इस जीत के साथ ही ठियोग नगर परिषद में अब कांग्रेस का एक नया युग शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। नव निर्वाचित अध्यक्ष करुणा ने इस जीत का श्रेय विधायक कुलदीप सिंह राठौर को देते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में कस्बे के सभी वार्डों में विकास को एक नई दिशा दी जाएगी, जिसमें भाजपा के पार्षदों को भी विश्वास में लेकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उपाध्यक्ष कमला शर्मा ने इस जीत को जनता की जीत बताया। इस जीत के लिए वार्ड नंबर एक के पार्षद मदन शर्मा ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी निजी प्राथमिकताओं को दरकिनार करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम किया, जिसके लिए कांग्रेस का हरेक कार्यकर्ता उनकी तारीफ कर रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर पूर्व उपाध्यक्ष रीना रॉय और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed