{"_id":"5fde0c3b8ebc3ecd6a7d3dd8","slug":"congress-angry-over-changing-roster-of-seven-panchayats-of-kupvi-rampur-hp-news-sml355016366","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवी तहसील की सात पंचायतों का रोस्टर बदने पर बिफरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवी तहसील की सात पंचायतों का रोस्टर बदने पर बिफरी कांग्रेस
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की कुपवी तहसील की सात पंचायतों का रोस्टर बदले जाने पर कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया है। कांग्रेस ने उपमंडलाधिकारी चौपाल और चुनाव अधिकारी चौपाल पर भाजपा के दबाव में रोस्टर बदलने का आरोप लगाया है। इस विषय में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजने का निर्णय लिया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव रजनीश किमटा ने प्रेस बयान में कही।
किमटा ने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में उप मंडलाधिकारी, चुनाव अधिकारी ने पहले जारी सात पंचायतों के रोस्टर में फेरबदल किया है। कुपवी की सात पंचायतों का 15 दिसंबर को जारी रोस्टर में अनारक्षित दर्शाया था। दो दिन बाद 17 दिसंबर की अधिसूचना में बाबत, मझौली, बांदलकफलाह, नोरा बोरा, कुलग, धोताली, भालू पंचायतों के रोस्टर में फेरबदल किया गया। किमटा ने कहा कि दो दिन में इस ब्लॉक के अलग-अलग रोस्टर निकालना सरकार की मंशा को साफ दर्शाता है। उन्होंने चुनाव अधिकारी पर आरोप लगाया कि उपमंडलाधिकारी चौपाल और चुनाव अधिकारी भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। पंचायत चुनावों में भाजपा ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना कर रख दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में चुनाव आयोग के समक्ष याचिका दायर करेगी। कांग्रेस इन चुनावों में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि वे इस संदर्भ में जांच करे और चुनाव अधिकारी से जवाब-तलब करे कि उन्होंने किस नियम के तहत दो दिनों के भीतर अलग रोस्टर जारी किया। यदि इस मामले की जांच नहीं होती तो इसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों में उतरने के लिए मजबूर होगी।