{"_id":"6afaed8e7c712a0c2705c4e9","slug":"congress-accuses-bjp-of-hatching-a-conspiracy-to-sow-factionalism-within-the-party-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-175024-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी, समय आने पर सभी नेता होंगे एक मंच पर : संजय शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी, समय आने पर सभी नेता होंगे एक मंच पर : संजय शर्मा
विज्ञापन
ठियोग में प्रेसवार्ता करते ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा। संवाद
. भाजपा पर कांग्रेस में गुटबाजी फैलाने का षड्यंत्र रचने का आरोप
. नगर परिषद को देश के 20 स्वच्छ निकायों में शामिल होने की दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ब्लॉक कांग्रेस ठियोग के अध्यक्ष संजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि ठियोग कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है और समय आने पर पार्टी के सभी नेता एक मंच पर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है, जबकि भाजपा अपनी अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है और कांग्रेस में गुटबाजी होने का भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। ठियोग स्थित विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अजय श्याम और इंदु वर्मा एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में थे, लेकिन अब दोनों एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस में गुटबाजी की बातें केवल राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर की पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास है और वह ओछी राजनीति में विश्वास नहीं रखते। संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा को ठियोग में हो रहे विकास कार्य हजम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कुड़पन पेयजल योजना, मतियाना-मौहरी सड़क और अमृत पेयजल योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ठियोग नगर निकाय को देश के 20 सबसे स्वच्छ निकायों में स्थान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने इसका श्रेय वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष करुणा कंवर और पूर्व अध्यक्षों के प्रयासों को देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ठियोग को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ठियोग स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए रखेगा। वहीं, ठियोग विश्राम गृह में हाल ही में भाजपा मंडल की बैठक के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए संजय शर्मा ने कहा कि करीब 15 लाख रुपये की लागत से विश्राम गृह का सौंदर्यीकरण किया गया था, लेकिन बैठक के दौरान वहां नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। पराला स्थित एचपीएमसी परिसर से अपशिष्ट पदार्थों को गिरी नदी में डाले जाने के मामले पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मामले में दर्ज एफआईआर की जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी और कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विधायक कुलदीप सिंह राठौर इस मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ कुठियाला, नगर परिषद पार्षद मदन वर्मा, सुंदर लाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।