फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Conclusion of cluster level sports and cultural competitions in Kungsh

Rampur Bushahar News: खो-खो में कुंगश और कबड्डी में आनी प्रथम

Mon, 17 Jun 2024 06:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of cluster level sports and cultural competitions in Kungsh
-- कुंगश में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता मुख्याति​थि से ट्राॅफी लेते हुए
कुंगश में संकुल स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन
विज्ञापन

आनी और निरमंड ब्लाॅक के दस स्कूलों के पांच सौ प्रतिभागी छात्रों ने हिस्सा लिया
नम्होंग पंचायत प्रधान उर्मिला और विद्युत बोर्ड के एसडीओ भूषण ठाकुर ने 21 हजार और 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(निरमंड)। सरस्वती विद्या मंदिरों की तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। आनी और निरमंड ब्लाॅक के दस स्कूलों के पांच सौ प्रतिभागी छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नम्होंग पंचायत प्रधान उर्मिला और विद्युत बोर्ड के एसडीओ भूषण ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान एसडीओ भूषण ठाकुर ने 21 हजार रुपये और प्रधान उर्मिला ने 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। एसवीएम कुंगश के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो वाॅलीबाल, बेडमिंटन, चेस, कैरम प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में छात्रों को शिशु, बाल और किशोर वर्ग में बांटा गया था। किशोर वर्ग के भैया खो-खो में कुंगश प्रथम और आनी द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो के बाल वर्ग में और शिशु वर्ग में कुंगश प्रथम, दलाश द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो बहना वर्ग में कुंगश प्रथम आनी और दलाश द्वितीय स्थान पर रहा। शिशु वर्ग भैया के कबड्डी में आनी प्रथम, दलाश दूसरे स्थान पर रहा। बाल वर्ग में नित्थर प्रथम आनी द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी के किशोर वर्ग में कुंगश प्रथम और दलाश दूसरे स्थान पर रहा। बहनों के किशोर वर्ग में दलाश प्रथम, निरमंड दूसरे स्थान पर रहा। वाॅलीबाल के किशोर वर्ग में आनी प्रथम, कुंगश दूसरे स्थान पर रहा। बाल वर्ग में नित्थर प्रथम, आनी दूसरे स्थान पर रहा। बहनों के वर्ग में कुंगश प्रथम आनी द्वितीय और बाल वर्ग में आनी प्रथम , जबकि कुंगश द्वितीय स्थान पर रहा। भाषण के किशोर वर्ग में आनी स्कूल की वर्निका शर्मा प्रथम कुंगश की वैष्णवी द्वितीय, जबकि निरमंड की दिव्या ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण के बाल वर्ग में नित्थर के सात्विक प्रथम, कुंगश के प्रेजल द्वितीय ,जबकि आनी के वीरेन के तीसरा स्थान हासिल किया। शिशु वर्ग में च्वाई की मानवी ने प्रथम, आनी की आर्यांशी ने दूसरा, जबकि कुंगश की एशवी के तीसरा स्थान हासिल किया। चेस प्रतियोगिता में कुंगश और कराणा प्रथम, जबकि निरमंड च्वाई ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य सभी खेलों में मौजूद प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed