फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Community hall will be built in Kache village with Rs 62 lakhs, Nichar, Kinnaur, Reckong Peo.

Rampur Bushahar News: काचे गांव में 62 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन

Wed, 25 Sep 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Community hall will be built in Kache village with Rs 62 lakhs, Nichar, Kinnaur, Reckong Peo.
मंत्री जगत सिंह नेगी बरी पंचायत के विकासनगर गांव में लोगों की जनसमस्याएं सुनते हुए।
निचार में जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिला के प्रवास के पहले दिन जिला के निचार उपमंडल की पौंडा पंचायत के काचे गांव में 62 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले विष्णु नारायण सामुदायिक भवन का जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 36 लाख 35 हजार रुपये की राशि से निर्मित पेयजल योजना काचे-कंगोस के स्रोत विस्तार का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने काचे और बरी पंचायत के विकासनगर गांव के लोगों की समस्याओं को भी सुना और मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित होने के साथ-साथ प्रदेश के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने की दिशा में आत्मनिर्भरता के साथ कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन अधिकार अधिनियिम-2006 के तहत जनजातीय जिला किन्नौर में निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सूचना का अधिकार अधिनियम- 2005, मनरेगा अधिनियम-2005 एवं नौ-तोड़ अधिनियम-1968 भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार की देन है, जिससे वंचित वर्गों को सशक्त बनाया गया है।

जनजातीय विकास मंत्री ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, मशीनरी ऑपरेटर और मजदूरों की नाथपा-निगुलसरी के भूस्खलन क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव तारा मुय्यान, खंड कांग्रेस अध्यक्ष निचार बीर सिंह नेगी, खंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा कुमारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, खंड विकास अधिकारी निचार प्यारे लाल, पुलिस उपअधीक्षक राजकुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी नेगी, स्थानीय पंचायत के प्रधान अमिताभ नेगी, बरी ग्राम पंचायत प्रधान छुनित डोलमा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

बौद्ध मंदिर के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत बरी के श्री नारायण मंदिर में प्रवेश द्वार और बैठक स्थल का आम लोगों की सुविधा के लिए लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने बौद्ध मंदिर के सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री ने नाग देवता मंदिर बरी के सामुदायिक भवन और जल शक्ति विभाग की ओर से बनाए जा रहे फिल्टर टैंक का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने पौंडा के लोगों की समस्याओं को भी सुना और सभी उचित मांगो को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

मंत्री जगत सिंह नेगी बरी पंचायत के विकासनगर गांव में लोगों की जनसमस्याएं सुनते हुए।

मंत्री जगत सिंह नेगी बरी पंचायत के विकासनगर गांव में लोगों की जनसमस्याएं सुनते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed