{"_id":"5d791ef88ebc3e016e02776b","slug":"collage-function-rampur-hp-news-sml307119682","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज रामपुर सभागार में अधिकतर पंखे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज रामपुर सभागार में अधिकतर पंखे खराब
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम के दौरान मौजूद दर्शक और छात्र छात्राएं।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। तरूण किन्नौर एसोसिएशन ने रामपुर कॉलेज के सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें शिवानी मिस, अक्षित को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने शिरकत की।
एसोसिएशन की ओर से करवाई गई मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में नैना नेगी, शगुन, शिवानी, सोनम, प्रियंका, आमिषा, उर्वशी, रेश्मा, आकांशा, राजनी नेगी, अक्षित भंडारी, अंकित, रविंद्र सिंह, विकास, विजय शंकर और केशंग ने भाग लिया। जिसमें प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी ने मिस फ्रेशर और अक्षित भंडारी ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। मुख्यातिथि वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया।
सभागार में गर्मी से हाल हुए बेहाल
सभागार में सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे, लेकिन सभागार में पंखे खराब होने से छात्रों को काफी परेशानी हुई। वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि कॉलेज सभागार में अधिकतर पंखे खराब होना एक चिंता का विषय है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन से पूछा जाएगा। वहीं कॉलेज के प्राचार्य द्वारा कॉलेज में अपने ही विद्यार्थियों को कार्यक्रम करने की मनाही करना एक तानाशाही रवैया है। इन सभी मामलों को लेकर कॉलेज प्रशासन से जवाबतलब किया जाएगा।

तरूण किन्नौर एसोसिएशन के फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते कलाकार।- फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन