फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CM will come to Kupvi today, arrangements are being made to stay in three villages

Rampur Bushahar News: आज कुपवी आएंगे सीएम, तीन गांव में ठहराव की हो रही व्यवस्था

Thu, 12 Dec 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
CM will come to Kupvi today, arrangements are being made to stay in three villages
मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए कुवपी में  तैयार हो रहा मंच
डोडरा क्वार की तर्ज पर मुख्यमंत्री के गांव में किसी व्यक्ति के घर पर रुकने की संभावनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। विधानसभा क्षेत्र चौपाल के कुपवी उपमंडल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दो दिन से अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ भी दौरे को लेकर तालमेल चल रहा है। अधिकारियों की सक्रियता से मुख्यमंत्री के इस बार भी डोडरा क्वार की तर्ज पर कुपवी के गांव में किसी व्यक्ति के घर पर रुकने की संभावनाएं हैं। अधिकारी उनकी व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय हैं। सूत्रों के अनुसार, कुपवी के तीन गांवों में ठहराव और खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। कुपवी में दो दिनों से एडीसी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल और ठहराव स्थल का जायजा ले रहे हैं। वीरवार को डीसी शिमला, एसपी सहित सभी अधिकारी कुपवी पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को सवा ग्यारह बजे हेलीकाप्टर से बागी हेलीपैड पहुंचेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से पौने बारह बजे कुपेश्वर महाराज ग्राउंड पहुंचकर लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री यहां ही इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को 1500-1500 रुपये भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में कुपवी में एक जनसभा के बाद लोगों से मिलने का कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम कुपवी के विश्राम गृह के अलावा गांवों में तय किया गया है।

तीन गांव मुख्यमंत्री के ठहराव के लिए चयनित
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री के रात्रि ठहराव के लिए संभावित व्यवस्था ग्राम पंचायत जुडू-शिलाहल के गांव नंदपुर में पहली प्राथमिकता है। यह गांव कुपवी मुख्यालय से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है। दूसरी व्यवस्था ग्राम पंचायत कुलग के गांव टिक्कर में की गई। यह गांव कुपवी उपमंडल मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर है। तीसरा स्थान ग्राम पंचायत बाग मझोली के गांव मझोली में संभावित है। यह गांव कुपवी से करीब तीस किलोमीटर दूर है। सभी गांव बड़े होने के साथ यहां घरों में 400 से 500 लोगों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए गांव के लोग पूरी तैयारी कर रहे हैं। अब तीनों पंचायत के गांव के लोग मुख्यमंत्री को रात्रि ठहराने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे है। हालांकि, स्थानीय नेता व अधिकारी की ओर से मुख्यमंत्री के रात्रि ठहराव के बारे में अभी अधिकारिक पुष्टि कोई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed