{"_id":"6197db9a8c81d44e56202ddf","slug":"cm-jairam-thakur-visit-kinnaur-today-rampur-hp-news-sml390780247","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज किनौर को देंगे करोड़ो की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज किनौर को देंगे करोड़ो की सौगात
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किनौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को किन्नौर जिले को करोड़ों की सौगात देंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम जिले में कई योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जिले के एक दिवसीय दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 20 नवंबर, 2021 को किन्नौर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान रिकांगपिओ में स्वर्गीय श्री ठाकुर सेन नेगी म्यूजियम का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान वे रिकांगपिओ चौक से अग्निशमन विभाग के 2 फायर वॉटर टेंडर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड रिकांगपिओ में क्राफ्ट मेले का शुभारंभ कर जनजातीय कलाकारों के तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी का का अवलोकन करेंगे। जिले के प्रवास के दौरान वह करीब 77 करोड़ रुपये की 31 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
इसमें करीब 14 करोड़ के विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और 63 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल हैं। राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में 250 एलएमपी के दो ऑक्सीजन संयंत्रों का भी लोकार्पण करेंगे।