फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanup of the Shiva temple complex and the ancient stepwell at Naubai

Rampur Bushahar News: सराग मेला मैदान कमेटी और श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी ने जगाई स्वच्छता की अलख

Wed, 30 Sep 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर परिसर और प्राचीन बावड़ी नौबाई में की साफ-सफाई, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
गोपालपुर पंचायत में सराग मेला मैदान कमेटी और श्रीखंड महादेव मंदिर कमेटी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान की शुरुआत शिव मंदिर परिसर के आसपास सफाई से की गई। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्राचीन बावड़ी नौबाई के आसपास साफ-सफाई की। सदस्यों ने क्षेत्र में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान सराग मेला मैदान कमेटी गोपालपुर के सचिव ओम प्रकाश नेगी और शिव मंदिर बटाली के प्रधान दीपु ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए नियमित रूप से सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने और कूड़े का उचित निपटान करने के लिए प्रेरित किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता केवल प्रशासन या पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया गया कि वे अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने में सहयोग करें। अभियान में तिलक राज शर्मा, अजय वर्मा, किशन ठाकुर, हिम सिंह, रघुनंदन ठाकुर, दीपु ठाकुर, परीक्षित जेडू, अक्षय लाशड़, शिव शंकर ठाकुर और ओम प्रकाश नेगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed