{"_id":"664746ed43bf04c9d80bce8f","slug":"cleanliness-fortnight-organized-in-nathpa-jhakri-project-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116067-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाथपा झाकड़ी परियोजना में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाथपा झाकड़ी परियोजना में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सीएसआर विभाग की ओर से परियोजना प्रभावित पंचायतें, स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में जागरूकता कैंप, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत वीरवार को झाकड़ी में परियोजना प्रमुख नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन मनोज कुमार ने कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित प्रशिक्षुओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी विभागाध्यक्ष भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस गतिविधि में लगभग 100 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।