{"_id":"691b1d35068afceb0f07b31c","slug":"cleanliness-and-security-arrangements-are-in-shambles-in-the-district-headquarters-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-148295-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में चरमराई सफाई और सुरक्षा व्यवस्था : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में चरमराई सफाई और सुरक्षा व्यवस्था : आप
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी किन्नौर ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में चरमराई सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। आप ने समस्याओं को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है। आम आदमी पार्टी किन्नौर के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने कहा कि रिकांगपिओ में मूलभूत सुविधाएं चरमरा गईं हैं और जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। रिकांगपिओ के पास ब्रेलंगी मोड़ में बनी वर्षा शालिका दयनीय हालत में है। यहां कूड़े का ढेर जमा है और साफ-सफाई की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। इसके अलावा मोड़ पर लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह खराब पड़े हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि वर्षा शालिका की तत्काल सफाई की जाए और सभी खराब पड़े कैमरों को तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल के समीप सराय भवन के पास भी कूड़े का ढेर मरीजों के तीमारदारों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। अस्पताल के समीप कल्पा जाने वाले बस स्टॉप पर स्थित वर्षा शालिका की भी बदहाल स्थिति बनी हुई है। यहां यात्रियों के बैठने, को रुकने और सुरक्षा की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। यह स्थिति पर्यटन क्षेत्र किन्नौर की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से उक्त समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।