फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   civic amenities

रामपुर में नप ने हटाया अतिक्रमण

Wed, 18 Mar 2020 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विश्वव्यापी कोरोना वायरस को लेकर भले की नगर परिषद ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हों, लेकिन शहर में अतिक्रमण की बीमारी से निपटने के लिए नगर परिषद कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं ला पाई है। बुधवार को नगर परिषद ने एनएच पांच किनारे से सब्जी विक्रेताओं को हटाया। हालांकि रामपुर मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या कब समाप्त होगी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर नगर परिषद ने शहर के कारोबारियों, होटल व्यवसायियों, स्पा सेंटर, जिम और अन्य संस्थानों को सभी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। वहीं शहर में भीड़भाड़ और तंग स्थानों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी कमर कसी है, लेकिन अकसर नेशनल हाईवे पांच की ओर से शहर की ओर आने वाली सीढ़ियों तक सब्जी विक्रेताओं पर ही नप की कार्रवाई सीमित रहती है, जबकि मुख्य बाजार में अतिक्रमण दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण कर रहा है। अतिक्रमण पर कार्रवाई करने में प्रशासन, नगर परिषद और पुलिस प्रशासन बौने साबित हो रहे हैं। मुख्य बाजार में चाहे व्यापारी हो या फिर अवैध तरीके से दुकान सजाने वाले अतिक्रमणकारी सभी नियमों को ताक पर रखकर अपना सामान बेचने में जुटे हैं। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर पहुंचने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को अकसर अतिक्रमण की समस्या से दोचार होना पड़ रहा है। नगर परिषद भी केवल मात्र खानापूर्ति के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहा है। क्षेत्र के राजकुमार, रघुवीर सिंह, किशोर, राम सिंह, पदम सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से समय रहते अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि शहर में अतिक्रमण पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मुख्य बाजार से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed