फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   civic amenities

रामपुर में अतिक्रमण हटाने को कल तक अल्टीमेटम

Wed, 19 Feb 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष ने कुर्सी संभालते ही शहर में एक्शन शुरू कर दिया है। रामपुर नप क्षेत्र में विकराल रूप धारण कर चुके अतिक्रमण को हटाने के लिए 21 फरवरी तक का अध्यक्ष ने अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद अतिक्रमण न हटाने वालों पर नप शिकंजा कसेगी। अतिक्रमण करने वाले का सामान जब्त करने के साथ-साथ चालान भी कटेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रामपुर मुख्य बाजार, चौधरी अड्डा और पुराना बस अड्डे के पास वर्षों से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। मुख्य बाजार में हुए अतिक्रमण के चलते चार जिलों से रामपुर पहुंचने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। कई स्थानों पर तो अतिक्रमण के चलते लोगों का चलना ही मुश्किल हो रहा है। शहर से अतिक्रमण हटाने को पूर्व में नगर परिषद ने मुख्य बाजार में येलो लाइन लगाई थी, बावजूद इसके व्यापारियों और अतिक्रमण करने वाले लोगों का कब्जा बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

लेकिन अब नगर परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन घाघटा ने अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को अध्यक्ष सुमन ने खुद मौके पर जाकर अतिक्रमण करने वालों को चेताया। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को 21 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर नप कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष सुमन घाघटा ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या से शहर में आने वाले हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं। अब अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। अतिक्रमण हटाने को 21 फरवरी तक का समय दिया गया है। इसके बाद नगर परिषद अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने के साथ साथ चालान भी काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed