{"_id":"619f96e9eb0035345f30bf14","slug":"cittu-protest-against-government-hike-in-inflation-rampur-hp-news-sml3913501167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई को लेकर रामपुर में सीटू लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को लेकर रामपुर में सीटू लाल
विज्ञापन
सीपीआईएम आनी में मंहगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर वीरवार को सीटू ने रामपुर में प्रदर्शन किया। सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर के कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चौधरी अड्डे में प्रदर्शन जरिये से सीटू ने पेट्रोल- डीजल और रसोई गैस सहित अन्य खाद्य सामग्री के दामों में हुई बढ़ोतरी को तुरंत कम करने की मांग उठाई है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीएम लोकल कमेटी सचिव कुलदीप और बिहारी सेवगी ने कहा कि देश की सरकार की नवउदारवादी नीतियों ने देश की जनता का जीवन संकट में डाल दिया है। मजदूर और किसान आज सड़कों पर हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में कई गुणा बढ़ोतरी कर पूंजीपतियों को खुश करने के लिए नीतियां बना रही है और आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। बीते दस माह में तेल की कीमतों में 20 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी से परिवहन की उच्च लागत के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
खाना पकाने का सरसों का तेल 250 रुपये से अधिक दाम पर बिक रहा है। सब्जियां, फल, दूध, प्याज, टमाटर और दालों के दाम आसमान छू रहे हैं, जो आम जनता की पहुंचे से दूर हैं। इस वर्ष के नौ माह में रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 205 रुपये की वृद्धि हुई है। सिलिंडर की कीमत एक हजार से पार हो चुकी है। सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने मांग की है कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क तुरंत वापस लें और महंगाई पर तुरंत रोक लगाए।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 10 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन, महामारी के चलते लोगों को हुए आर्थिक नुकसान के लिए मुआवजा देने, प्रत्येक परिवार को 7500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक मदद देने, मनरेगा मजदूरों को 700 रुपये दिहाड़ी और 200 दिन का रोजगार देने की मांग उठाई है। इस मौके पर मोहित, अमन नेगी, कपिल, प्रकाश भलुनी, संसारी, जयसिंह, प्रिया, प्रियंका, आयूषी, कैलाश, विकेश, सुनामनी, आशा, सीता, योगेंद्र, देवेंद्र, प्रतुल, अनूप, मंजू, रजनी, चुन्नीलाल, मीरा और दयाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।