{"_id":"5f19c6708ebc3e639f71e0cd","slug":"cid-rampur-hp-news-sml3393472107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईडी जल्द सुलझाएगी दिव्या आत्महत्या मामला : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईडी जल्द सुलझाएगी दिव्या आत्महत्या मामला : डीआईजी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते नौ जून को रामपुर में शिक्षिका दिव्या कपूर आत्महत्या मामले की जांच अब सीआईडी को सौंपी गई है। सीआईडी ने जल्द ही सभी तथ्यों को जुटाकर आरोपियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का दिव्या के परिजनों को आश्वासन दिया है। वीरवार को डीआईजी सीआईडी बिमल गुप्ता आत्महत्या की जांच करने रामपुर पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने दिव्या के परिजनों के साथ वार्ता कर न्याय दिलाने की बात कही।
गौर हो कि बहुचर्चित दिव्या कपूर आत्महत्या मामले में दिव्या के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। मामले में पुलिस की जांच से असंतुष्ट दिव्या के परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की थी, जिसके बाद अब यह मामला सीआईडी को सौंपा गया है। इस मामले की छानबीन करने और मृतका के परिजनों से मिलने वीरवार को डीआईजी सीआईडी बिमल गुप्ता रामपुर पहुंचे। मामले की जांच डीएसपी साइब्रर क्राइम नरवीर राठौर, एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और अन्य स्टाफ कर रहा है। वहीं तथ्यों को बारीकी से खंगालने के लिए जुन्गा स्थित फॉरेंसिक विभाग के निदेशक अरुण शर्मा भी रामपुर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीआईजी विमल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दिव्या कपूर के परिजनों से लंबी बातचीत की है और उन्हें जल्द से जल्द मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। केस फाइल रामपुर पुलिस से ले ली गई है और केस स्टडी किया जा रहा है। स्पॉट को रि कंस्ट्रक्ट कर मामले की छानबीन की जा रही है। आत्महत्या से पूर्व लिखे सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग मैच हुई है और फॉरेंसिक सहित अन्य सभी रिपोर्ट आ चुकी हैं। मामले को लेकर वह स्वयं अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते रहेंगे। जो भी दिशा निर्देश होंगे, वह अधिकारियों को दिए जाएंगे।