फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cick boxing medal winner hounred in kinnaur

किक बाक्सिंग में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी नवाजे

Fri, 10 Sep 2021 07:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
cick boxing medal winner hounred in kinnaur
किंगपिओ में परिवहन कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर बनाई रणनीति। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय के तीन छात्राओं ने गोवा में पांच दिवसीय राष्ट्रीय सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस जीत के बाद शुक्रवार को कॉलेज पहुंचने पर तीनों विजेता खिलाड़ियों का प्रधानाचार्य डॉ. विद्याबंधु नेगी, अध्यापकों, गैर शिक्षकों और केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों ने स्वागत किया। रिकांगपिओ कॉलेज पहुंचने पर शुक्रवार को खिलाड़ी सुजाता नेगी, विनाक्षी और दीपिका का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

26 से 30 अगस्त तक गोवा में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सुजाता नेगी ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, विनाक्षी ने 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और दीपिका ने 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया था। कोच उपेंद्र नेगी का भी कॉलेज में पहुंचने जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. विद्याबंधु नेगी के कुशल नेतृत्व में छात्रों ने पदक जीतकर प्रदेश और किन्नौर जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर प्रो. बालम नेगी, डॉ. ज्ञानचंद, डॉ. शेलेजा नेगी, धर्म कीर्ति, जयंती माला, शांता कुमार, डॉ. सिद्धेश्वरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed