Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Churdhar Temple Committee

Rampur Bushahar News: चूड़धार मंदिर कमेटी के पास 1.20 करोड़, चढ़ावे के खर्च का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर राशि खर्च न करने का आरोप, रास्तों पर रैन शेल्टर और सोलर लाइट लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चूड़धार मंदिर कमेटी के पास वर्तमान में करीब 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि जमा है। इसके बावजूद चढ़ावे की राशि से श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खर्च न किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। समाजसेवी रवींद्र चंदेल ने मंदिर कमेटी से चढ़ावे की राशि के खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। 17 नवंबर को चौपाल में मंदिर कमेटी की बैठक अध्यक्ष एवं एसडीएम हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। चंदेल ने आरोप लगाया कि चढ़ावे से लाखों रुपये खर्च किए जाने का उल्लेख तो है, लेकिन खर्च का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने आरटीआई अधिनियम के तहत मंदिर के प्रबंधन, रखरखाव और चढ़ावे की राशि के उपयोग से संबंधित जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि चूड़धार में श्रद्धालुओं के लिए लंगर, सराय में ठहरने, कंबल और रखरखाव की व्यवस्था चूड़ेश्वर सेवा समिति कर रही है। इन व्यवस्थाओं पर होने वाला खर्च समिति अपने सदस्यों के अंशदान से वहन करती है। उनका आरोप है कि मंदिर कमेटी चढ़ावे की राशि से इन सुविधाओं पर खर्च नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर निर्माण के दौरान सेवा समिति से लिए गए लाखों रुपये भी वापस किए जाने चाहिए। चंदेल ने मांग की कि चढ़ावे की राशि से चूड़धार के पैदल रास्तों का सुधार, रैन शेल्टर का निर्माण और सोलर लाइट लगाने जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं।


कमेटी की आय और व्यय में पारदर्शिता रखी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
- हेमचंद वर्मा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed