फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chunav

प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले प्रचार में झोंकी ताकत

Fri, 25 Dec 2020 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राज्य निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। चुनाव की तिथियां निर्धारित होने के बाद रामपुर और ननखड़ी खंड की 18 पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों विकास खंडों के 332 निर्वाचन क्षेत्रों में तीन चरणों 17, 19 और 21 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

रामपुर और ननखड़ी ब्लॉक में पंचायतीराज चुनाव को संपन्न करवाने में करीब 1300 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। हर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए एक-एक कर्मी की तैनाती होगी। इन बूथों में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी और आशावर्करों की तैनाती की जाएगी। वहीं, प्रबंध न होने पर होमगार्ड के जवानों की भी तैनानियां की जाएंगी। रामपुर की 36 और ननखड़ी की 18 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया होगी। जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, उपप्रधान पद के लिए 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तिथि 6 जनवरी सायं 3 बजे तक रहेगी। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित होगी। नामांकन से पूर्व ही चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने प्रचार की रफ्तार तेज कर दी है। मतदाताओं को रिझाने और अपने समर्थन में मतदान करवाने के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर और ननखड़ी ब्लॉक में चुनाव संपन्न करवाने के लिए करीब 1300 अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों विकास खंडों में 17, 19 और 21 जनवरी को मतदान होगा। मतदान के लिए दोनों ब्लॉकों में 332 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

ये रहेगा मतदान प्रक्रिया का शेड्यूल
17 जनवरी को रामपुर की कूट, फांचा, जघोरी, सराहन, किन्नू, मशनू, झाकड़ी, डंसा, देवनगर, बाहली, दरकाली, काशापाट और ननखड़ी खंड की थाना ननखड़ी, शोली, देलठ, थैली चक्टी, बड़ाच और बड़ोग, 19 जनवरी को रामपुर की बधाल, लबाणा सदाना, क्याव, बौंडा, गोपालपुर, दोफदा, त्यावल ज्यूरी, लालसा, नीरथ, नरैण, तकलेच, मुनिश और ननखड़ी की करांगला, बगलती, टिप्पर मझोली, खमाडी, कलेड़ा मझेवटी और कुंगल बाल्टी पंचायत में मतदान प्रक्रिया होगी। वहीं, अंतिम चरण में 21 जनवरी को रामपुर की सनारसा, सरपारा, गानवी, शाहधार, धारगौरा, फूंजा, रचोली, शिंगला, भड़ावली, दत्तनगर, देवठी, कूहल और ननखड़ी की जाहू, खुन्नी पनोली, गाहन, खड़ाहन, अड्डू और खोलीघाट पंचायत में मतदान प्रक्रिया सुबह आठ से सायं 4 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed