फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Choodeshwar Warrior Hamal won the cricket competition

Rampur Bushahar News: चूड़ेश्वर वॉरियर हामल ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, तीन लाख नकद और ट्रॉफी की हासिल

Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Choodeshwar Warrior Hamal won the cricket competition
चौपाल में  क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर खलाड़ियों को सम्मानित करते रजनीश किमटा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । चौपाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीजन पांच क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रजनीश किमटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। इसमें आठ खिलाड़ी स्थानीय और तीन खिलाड़ी चौपाल से बाहर के शामिल हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच में चूड़ेश्वर वाॅरियर हामल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 242 रन बनाए। जवाब में ट्रेल ब्लेजर नेरवा की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट गंवाकर 190 रन ही बना पाई। चूड़ेश्वर वाॅरियर हामल ने इस प्रतियोगिता में 52 रनों से जीत दर्ज की और इनामी राशि तीन लाख रुपये और ट्रॉफी अपने नाम की। मैन ऑफ द मैच व सीरिज सुनील ठाकुर रहे। बेस्ट फील्डर पार्थ चौहान और मंजीत नेगी रहे। बेस्ट गेंदबाज सुदिश शर्मा और बेस्ट बल्लेबाज निखिल पुंडीर रहे। बेस्ट कैच का खिताब विकी पंवार और गेम चेंजर का खिताब निखिल पुंडीर को मिला। डिसिप्लिन प्लेयर सुमित वर्मा रहे। प्रतियोगिता में सबसे तेज अर्द्धशतक संयम सेनी और शतक मास्टर ब्लास्टर राजा जनदेव ने लगाए। प्रतियोगिता में कमेंटेटर की भूमिका ज्ञान मेहता, अरुण कुमार, सुधीर हरजेट और आशु परसाइक ने निभाई। विजेता टीम को तीन लाख नकद, ट्रॉफी और उप विजेता टीम को एक लाख, पचास हजार रुपये के साथ रनर अप ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस नेता रजनीश किमटा ने कहा की चौपाल में लंबे समय से लेदर की गेंद से क्रिकेट खेला गया है, जोकि आने वाले खेल प्रेमी युवाओं के लिए कारगर सिद्ध हुआ है। किमटा ने कहा कि वह खुद इस खेल मैदान से खेलकर गए हैं और कई ऐसे भी युवा है जो क्रिकेट के क्षेत्र में अपना नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रहे हैं। उन्होंने खेल मैदान में स्टेडियम बनाने की घोषणा की और कहा कि खेल को उच्च स्तर पर ले जाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कमेटी के संगठन सचिव गिरीश ठाकुर ने कहा कि यह सीपीएल का पांचवां संस्करण था, जिसमें युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में एक अच्छा अवसर देने का प्रयास किया है। उनका कहना है की इसमें हर एक टीम में आठ खिलाड़ी स्थानीय और तीन खिलाड़ी चौपाल से बाहर के शामिल हुए, जिसमे कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगली मर्तबा सीसीए इस टूर्नामेंट को और बेहतर बनाने का प्रयास करेगा और कोशिश करेंगे की कोई बड़ा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच मार्गदर्शन करता के रूप उतारने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा, प्रधानाचार्य हरी शर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पनाइक, महासचिव धनवीर कल्थाइक, कोषाध्यक्ष दिनेश मेहता और पूर्व अध्यक्ष गिरीश ठाकुर भी उपस्थित रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed