{"_id":"5fae856b8ebc3e1a22572615","slug":"child-sciene-compition-rampur-hp-news-sml351399059","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जिले के तीनों खंडों के विद्यार्थियों के बीच आयोजित करवाई गई।
उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा किन्नौर अशोक नेगी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते इस बार उपमंडल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आनलाइन करवाई गई। दसमें जिले के स्कूलों के 10 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थी (6-8), वरिष्ठ वर्ग(9-10), सीनियर वर्ग के बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। सभी वर्गों में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया कलाप और मैथमेटिकल ओलंपियाड करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
अशोक नेगी ने कहा कि उपमंडल स्तर पर संसाधन व्यक्ति, क्विज मास्टर, मूल्यांकन कर्ताओं, खंड समन्वयकों, इवेंट समन्वयक, आईटीआई एक्सपर्ट, अध्यापकों, कंट्रोल रूम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ, राजकीय उच्च विद्यालय छोलतू और डाइट किन्नौर के माध्यम से विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया कलाप और मैथमेटिकल ओलंपियाड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों और अध्यापकों को आयोजन के सफल समापन के लिए बधाई दी।
अशोक नेगी ने बताया कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन 19 से 21 नवंबर तक स्कूलों में विशेष अवकाश घोषित होने के कारण 25 नवंबर के बाद मनाया जाएगा।