{"_id":"61f5784148c73b1cae581087","slug":"chilage-win-cricket-turnament-rampur-rampur-hp-news-sml398019845","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्लागे इलेवन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्लागे इलेवन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
चिलागे की टी क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्राफी के साथ सामुहिक चित्र में
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंसा (रामपुर बुशहर)। मां शिकारी काली युवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित 25वीं ग्राम स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब चिल्लागे इलेवन ने जीता है। जगूनी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर निर्धारित दस ओवर में कराली इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चिल्लागे के समक्ष 65 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी में चिल्लागे इलेवन कुल्लू की टीम ने मात्र पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब पर कब्जा किया। मां शिकारी काली युवक मंडल के प्रधान सुंदर सदरेल, सचिव विक्रांत और कोषाध्यक्ष सेवा राम ने कहा कि प्रतियोगिता में चार दर्जन टीमों ने भाग लिया।
इस समारोह के मौके पर डंसा पंचायत के प्रधान देशकुमार हुड्डन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पंचायत समिति सदस्य मीरा शर्मा, उपप्रधान जीएल डमालू बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि नशे का त्याग कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका अदा करें। युवक मंडल के सदस्यों ने खेल मैदान निर्माण के लिए राशि मुहैया करवाने की पंचायत के समक्ष मांग उठाई। विजेता टीम को 51 हजार और ट्रॉफी और उपविजेता को 22 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए बबलू बादशाह को मैन आफ दी सीरीज और मैन ऑफ दी मैच से मिंटू को नवाजा गया। मुख्यातिथि ने आयोजक युवक मंडल को प्रोत्साहन के तौर पर 11 हजार की नगद राशि, पंचायत समिति सदस्य मीरा शर्मा ने तीन हजार, मिथिलेश कौशल प्रधान ने 21 सौ रूपए की राशि भेंट की। इससे पूर्व मुख्यातिथि और उनके साथ आए अतिथियों को क्लब के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह और टोपी भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सीमा जोशी, वार्ड पंच मेहर चंद भारद्वाज, मोहन लाल, सपना नेगी, मीना, शांता नेगी, शांति देवी, महिला मंडल प्रधान रोशनी देवी, श्याम लाल जोशी, शेर सिंह और राय दास जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।