फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Minister Jai Ram Thakur gave a gift of crores to Rampur, Inaugurated and laid foundation stones for 21 schemes, On reaching Rampur, workers welcomed with drums

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर को दी करोड़ों की सौगात

Thu, 02 Sep 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jai Ram Thakur gave a gift of crores to Rampur,  Inaugurated and laid foundation stones for 21 schemes, On reaching Rampur, workers welcomed with drums
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रामपुर में स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को उपमंडल के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात दी। रामपुर के पाटबंगला मैदान में पहुंचे मुख्यमंत्री ने करीब 21 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए, जिन पर करीब 81 करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया और फूलमालाएं पहनाई।
विज्ञापन

वीरवार को मुख्यमंत्री हवाई मार्ग के जरिये रामपुर के शिंगला उतरे और यहां से पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में शरीक हुए। उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाओं के ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ रुपये की लागत से बने इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला के प्रशासनिक भवन, 4.70 करोड़ रुपये से बने आईटीआई भवन खड़ाहन, 3.11 करोड़ रुपये की लागत से बने तकलेच स्कूल के बहुआयामी भवन का उद्घाटन किया। रामपुर में 19.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पेयजल योजना, 53 लाख से बनी बहाव सिंचाई योजना शिया-रोपा, 68 लाख से करांगला सिंचाई योजना, 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उठाऊ सिंचाई योजना नोगली खड्ड से कमलाऊ और दत्तनगर में 50 लाख से बनी गोशाला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने 8.26 करोड़ से बनने वाली शोली पेयजल योजना, 1.28 करोड़ की चंडी ब्रांडा पेयजल योजना, 1.20 करोड़ रुपये की ग्राम पंचायत शोली खमाड़ी और कुंगलबाल्टी के लिए पेयजल योजना, 2.25 की लागत से पंचायत मझोली टिपर के लिए पेयजल योजना, 2.20 करोड़ की मझाली ग्राम पंचायत पेयजल योजना का शिलान्यास किया। 1.11 करोड़ रुपये से बनने वाले दरकाली पेयजल योजना, 86 लाख से बनने वाली कंडी पाट पेजयल योजना, 3 करोड़ रुपये से सराहन में उपतहसील कार्यालय भवन, ननखड़ी तहसील कार्यालय भवन के लिए 25 लाख, झिंझणू से शरोग सड़क के लिए 1.70 करोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ भवन निर्माण के लिए 1.02 करोड़, रामपुर के दत्तनगर में दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए 16.32 करोड़ और 4 करोड़ रुपये से नगर परिषद की इंदिरा मार्केट रामपुर में पार्किंग निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा समूचे प्रदेश में समान विकास कर रही है। इसी तर्ज पर रामपुर विस क्षेत्र में एक दिन में 21 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायती राज मंत्री विरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक किशोरी लाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, एसपी मोनिका भटूंगरू, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिशना भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर दास, नरेश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed