{"_id":"689dcad85ccc3ea0fc06ebb9","slug":"chess-competition-starts-in-theog-festival-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-141596-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शतरंज की बिसात पर 7 से 81 साल के खिलाड़ी चल रहे मोहरों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शतरंज की बिसात पर 7 से 81 साल के खिलाड़ी चल रहे मोहरों की चाल
विज्ञापन
ठियोग उत्सव में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
45 अंतरराष्ट्रीय सहित देशभर के कुल 162 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव की तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। वीरवार को विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने शुभारंभ किया। इसमें 45 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ियों समेत कुल 162 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। वीरवार को प्रतियोगिता में मात्र 7 साल के नन्हे प्रतिभाशाली आरव से लेकर 81 वर्ष के अनुभवी खिलाड़ी एनएस गुलेरिया ने शतरंज की बिसात पर अपनी-अपनी चालों से दर्शकों को रोमांचित किया। भारतीय शतरंज संघ के संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि कुल 2,21,000 की इनामी राशि खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट के संचालन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑर्बिटर रोमित वर्मा और राजेश वर्मा अपनी भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण हैं हिमाचल के टॉप रेटिंग खिलाड़ी अतिक्ष ठाकुर, जिनकी हर चाल पर दर्शकों की नजर टिकी हुई है। इस मौके पर एसडीएम शशांक गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, उपाध्यक्ष नीतू मेहता, कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, मनोनीत पार्षद सहित शतरंज संघ शिमला जिला के बृज भारद्वाज, महेंद्र वर्मा पंचायत समिति उपाध्यक्ष लेख राज चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।