फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chemicals mixed in the drinking water supply line of Dharmana and Bhoraada villages

Rampur Bushahar News: धरमाणा और भोराड़ा गांव की पेयजल लाइन में मिलाया रासायनिक पदार्थ

Tue, 25 Mar 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग ने पुलिस में करवाया मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल के धरमाणा और भोराड़ा गांव की पेयजल योजना में शरारती तत्वों के दुर्गंधयुक्त रासायनिक पदार्थ मिलने का मामला सामने आया है। इस बारे में जलशक्ति विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग को सूचना दी कि पीने के पानी से दुर्गंध आ रही है। उसके बाद जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता और कार्य निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों के घरों में रखीं टंकियों की जांच की गई, तो पानी में झाग बना हुआ था और दुर्गंध आ रही थी। विभाग ने अंदेशा लगाया है कि किसी बागवान ने स्प्रे करने के लिए पानी की मुख्य लाइन को तोड़ा है, जहां से कुछ मात्रा में स्प्रे में इस्तेमाल होने वाली दवाई पेयजल लाइन में आई है। मौके से पानी के सैंपल लिए गए हैं। विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।

विभाग ने पानी के तीन सैंपल मौके से भरे थे। इसमें दो सैंपल ठीक आए हैं और एक सैंपल की रिपोर्ट आनी है। - संजय मोक्टा, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग की शिकायत आने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - प्रणव चौहान, डीएसपी रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article