{"_id":"6afdaa3f3f108a549404f930","slug":"check-the-quality-and-variety-before-purchasing-apple-plants-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-175207-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेब के पौधे खरीदने से पहले गुणवत्ता और किस्म की करें जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेब के पौधे खरीदने से पहले गुणवत्ता और किस्म की करें जांच
विज्ञापन
बागवान प्रमाणित नर्सरी से ही खरीदें पौधे, पक्का बिल लेना भी जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब के नए बगीचे तैयार करने और पुराने बगीचों में पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए बागवानों ने पौधों की खरीदारी शुरू कर दी है। दिसंबर से फरवरी तक सेब के पौधे लगाने का उपयुक्त समय माना जाता है। ऐसे में बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को पौधों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता, किस्म और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कायथ ने बताया कि पौधों का चयन करते समय सबसे पहले संबंधित क्षेत्र की ऊंचाई और जलवायु को ध्यान में रखना चाहिए। अलग-अलग ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त किस्म और रूटस्टॉक का चयन करना जरूरी है। गलत किस्म का चयन भविष्य में उत्पादन और बागवानों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। पौधे खरीदते समय उनकी जड़ों का स्वस्थ और विकसित होना जरूरी है। वहीं, तने पर घाव, सड़न या बीमारी के लक्षण नहीं होने चाहिए। कमजोर और रोगग्रस्त पौधे खरीदने से बचना चाहिए। बागवानों को प्रमाणित और विश्वसनीय नर्सरियों से ही पौधे खरीदने चाहिए। डॉ. नरेंद्र कायथ ने सलाह दी कि पौधों की खरीदारी के समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य लें। बिल में पौधों की किस्म, संख्या और खरीद से संबंधित पूरा विवरण दर्ज होना चाहिए। इससे भविष्य में पौधों की गुणवत्ता को लेकर कोई समस्या आने पर शिकायत करने में आसानी रहेगी।