फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chaura-Rupi lost contact with the country and the world for two days

Rampur Bushahar News: दो दिन से चौरा-रूपी का देश-दुनिया से कटा संपर्क

Thu, 08 Aug 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chaura-Rupi lost contact with the country and the world for two days
चौरा रूपी सडक़ को बहाल करने जाती मशीन। संवाद
सात गांव के हजारों लोग 12 किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर
विज्ञापन


नाले में जलस्तर बढ़ने से सड़क की क्रेट वॉल ढही

एक सप्ताह बाद शुरू होगा सेब सीजन, बढ़ेंगी परेशानियां

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर की रूपी पंचायत को जोड़ने वाली चौरा-रूपी सड़क पर दो दिन से यातायात ठप है। रूपी वैली के सात गांव के हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल सफर कर अपने अपने गंतव्य पहुंच रहे हैं। बीते दिन भारी बारिश के कारण शिगारचा नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा, वहीं रूपी सड़क पर रावे नाला में लगी क्रेट वॉल और कलवट ढह गया। इस कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीणों को करीब 12 किलोमीटर पैदल सफर कर अपने अपने गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। रूपी पंचायत की करीब ढाई हजार की आबादी वाले गांव शिगारजा, हुरवा, डबलिंग, नालिंग-1, नालिंग-2, मझगांव और गुरगुरी गांव के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं, लेकिन सड़क बंद होने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। खासकर, मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, घाटी में एक सप्ताह बाद सेब सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में बागवानों को अपनी नकदी फसल सेब को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। हजारों सेब की पेटियों को विभिन्न मंडियों तक पहुंचाना चुनौती रहेगा। राजकुमार, विरेंद्र, रघुदास, रोहित, बीरबल, सतीश, धर्मप्रकाश, शिवकुमार, सरला देवी, जांगमो देवी, अनिता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण आवाजाही करने में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बीते तीन माह से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। लेटलतीफी के कारण इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द पुल बनाने की मांग उठाई है, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।


जेसीबी मशीन, क्रेट वॉल मौके पर पहुंचाई
जेसीबी मशीन, क्रेट वॉल मौके पर पहुंचा दी गई है, लेकिन नाले का जलस्तर अधिक होने के कारण कार्य करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। दो-तीन दिन में बाधित सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। - हितेश नेगी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article