{"_id":"679236c420cf8fe23901853a","slug":"chaupal-silver-jubilee-friends-cricket-cup-dogra-spartan-madaug-won-the-match-nerwa-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-128736-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिल्वर जुबली फ्रेंड्स क्रिकेट कप, डोगरा स्पार्टन मडौग ने जीता दो लाख 51 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिल्वर जुबली फ्रेंड्स क्रिकेट कप, डोगरा स्पार्टन मडौग ने जीता दो लाख 51 हजार का इनाम
विज्ञापन
नेरवा चैलेंजर क्रिकेट कप 2025 की विजेता टीम डोगरा स्पार्टन मडौग
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित सिल्वर जुबली प्रतियोगिता संपन्न हो गई। सिल्वर जुबली फ्रेंड्स क्रिकेट कप में विजेता रही डोगरा स्पार्टन मडौग की टीम ने दो लाख 51 हजार का इनाम जीता है। प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच डोगरा स्पार्टन मडौग और रझाणा डायनामाइट के बीच खेला गया। इसमें डोगरा स्पार्टन मडौग ने पहले बलेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 168 रन बनाए। रझाणा डायनामाइट की टीम महज 77 रन पर ही ऑल आउट हो गई। दूसरा सेमीफाइनल मैच नेरवा पैंथर और धारटीधार के बीच खेला गया। इसमें धारटीधार ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल के लिए प्रवेश किया। धारटीधार ने पहले बलेबाजी करते हुए 101 रन बनाए, जिसके जवाब में नेरवा पेंथर की टीम मात्र 57 रन बना सकी। डोगरा स्पार्टन मडौग और धारटीधार के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए धारटीधार के बल्लेबाज 12 ओवर में मात्र 64 रन ही बना पाए। डोगरा स्पार्टन मडौग ने लो स्कोरिंग मुकाबला मात्र 5.1 ओवर में ही समाप्त कर दिया। डोगरा स्पार्टन मडौग के बल्लेबाज सुनोहित ने 24 गेंदों में 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। टूर्नामेंट में सुनोहित मैन ऑफ द मैच चुने गए। इसके आलावा नेरवा पैंथर के रोनी भिख्टा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए, जबकि डोगरा स्पार्टन के सुनोहित बेस्ट बैट्समैन, धारटी चार के शुभम तोमर बेस्ट बॉलर, नेरवा पैंथर के आशु परसाईक बेस्ट फील्डर, चूड़धार वाॅरियर्स हामल के सौरव शर्मा बेस्ट कीपर और नेरवा स्ट्राइकर्स के ऋतिक टोरटा टूर्नामेंट के उभरते खिलाड़ी के खिताब से नवाजे गए, जबकि बेस्ट कैच ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब चूड़धार वाॅरियर्स के पंकज को दिया गया। विजेता टीम को दो लाख 51 हजार और ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को एक लाख 25 हजार रुपये के साथ रनर अप ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इनके अलावा ओजस्वी विजय भंडारी, केदार बलूनी, डीए स्पोर्ट्स के एमडी वीनू दीवान और व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 25 दिन तक चले सिल्वर जुबली टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगडाईक मुख्यातिथि, चंदलोग नेरवा पंचायत की प्रधान गेस्ट ऑफ ओनर रहीं। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी खूब समां बांधा। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन महा सचिव रजनीश किमटा मुख्यातिथि और तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त एचएल घेजटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में कुल 64 टीमों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल के अलावा राजस्थान, जम्मू-काश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि राज्यों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
टूर्नामेंट के सफल और भव्य आयोजन में क्लब के मुख्य संरक्षक के नेतृत्व में क्लब के प्रधान सतीश जस्टा, महासचिव जय लाल जलपाईक, चेयरमैन सुशील दफराईक,वरिष्ठ उपप्रधान, रमेश कांटा, गुलाब राणा, मुख्य सलाहकार अरविंद भिख्टा, राकेश जोंटी, कपिल शर्मा और अन्य समस्त सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाई है। इसके अलावा व्यापार मंडल नेरवा, नगर पंचायत नेरवा, ग्राम पंचायत चंदलोग-नेरवा, स्थानीय प्रशासन एवं लोगों का विशेष सहयोग मिला है।