फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chaupal Hospital is in a bad condition, patients are forced to go to Shimla 100 km away

Rampur Bushahar News: चौपाल अस्पताल बेहाल, मरीज 100 किलोमीटर दूर शिमला जाने को मजबूर

Mon, 16 Jun 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, डॉक्टरों और स्टाफ के कई पद खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल होने का दावा करने वाला प्रदेश का चौपाल उपमंडल एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है। सिविल अस्पताल चौपाल में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पूरे उपमंडल से मरीज इलाज के लिए इसी अस्पताल में आते हैं, लेकिन सुविधाएं न होने के चलते उन्हें 100 किलोमीटर दूर शिमला रेफर किया जाता है।
उपमंडल मुख्यालय से लेकर प्राथमिक और उप-स्वास्थ्य केंद्रों तक डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और हेल्थ वर्करों के पद खाली पड़े हैं। इसके कारण क्षेत्र की जनता दशकों से असुविधा का सामना कर रही है। चौपाल और नेरवा के नागरिक अस्पतालों में अब तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। यहां तक कि मामूली चोट पर प्लास्टर लगाने के लिए भी मरीजों को शिमला भेजा जाता है।
विज्ञापन

अस्पताल में दंत चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी स्पेशलिस्ट, तकनिशियन, स्टाफ नर्स, वार्ड नर्स और सफाई कर्मचारी सहित दर्जनों पद रिक्त हैं। सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होते हुए भी रेडियोलॉजिस्ट न होने से वह धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ चौपाल के महासचिव ज्ञान औक्टा, समाजसेवी देवदत्त शर्मा और शिवलाल भोटा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चौपाल अस्पताल में सभी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएं।
उधर खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा गुरमेल सिंह ने भी रिक्त पदों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में सरकार को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed