{"_id":"673c874886af7a34340f8ded","slug":"chaupal-and-theog-won-the-match-in-the-cricket-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-125070-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में चौपाल और ठियोग ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में चौपाल और ठियोग ने जीते मैच
विज्ञापन
जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित की जा रही अंतर तहसील अंडर-18 प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जिला क्रिकेट संघ की ओर से गुम्मा में अंतर तहसील अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच चूड़ेश्वर वारियर चौपाल व हाटेश्वरी वारियर्स जुब्बल के बीच हुआ। इस मैच में हाटेश्वरी वारियर्स जुब्बल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवरों में 117 रन बनाए। जुब्बल की ओर से सर्वाधिक युद्धवीर ने 33 रन और उत्कर्ष के 19 रन बनाए। चौपाल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रेहान और ध्रुव नें 2-2 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौपाल की टीम ने 17.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। चौपाल की ओर से प्रत्युष ने 35 और सूर्यवंश ने 31 रन बनाए। इस मैच का मैन ऑफ दा मैच चौपाल टीम के ध्रुव मैहता को दिया गया। दूसरा मैच ठियोग डाइनामाइट्स और केएनके राइसिंग स्टार ननखड़ी के बीच हुआ। इस मैच में ठियोग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 141 रन बनाए। ठियोग की ओर से विशरभा ठाकुर ने 31 रन और अंशित ने 32 रन बनाए। ननखड़ी की ओर से आदित्य ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ननखड़ी की टीम 20 ओवर में 112 रन ही बना सकी। मैच में ठियोग की टीम विजयी रही। जिला किक्रेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को पहला मैच शिमला अर्बन ब्लास्टर व केएनके राइसिंग स्टार ननखड़ी के बीच सुबह 9.30 खेला जाएगा। दूसरा मैच ठियोग डाइनामाइट्स बनाम हाटेश्वरी वारियर्स जुब्बल के बीच 1.30 बजे होगा।