फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chati-Tunan road has not been restored for heavy vehicles for seven months

Rampur Bushahar News: सात महीने से बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हुई चाटी-तुनन सड़क

Sat, 21 Mar 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chati-Tunan road has not been restored for heavy vehicles for seven months
चाटी तुनन सडक़ को बड़े वाहनों के लिए बहाल करने की मांग को लेकर जन कल्याण समिति ने सौंपा ज्ञापन।
जन कल्याण समिति ने विभाग को सौंपा ज्ञापन, सड़क को बहाल करने की मांग
विज्ञापन

बस सेवा ठप होने से चार पंचायतों के ग्रामीण झेल रहे परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रामपुर शहर के साथ सटी चार पंचायतों के ग्रामीण सात महीने से आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र की चाटी-तुनन सड़क बरसात के दौरान आई आपदा के कारण कई जगह क्षतिग्रस्त है। इस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। इससे हजारों लोग, स्कूली बच्चे और किसान-बागवान आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र की जन कल्याण समिति ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क बहाल करने की मांग उठाई है। जन कल्याण समिति 15/20 का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से मिला। समिति ने कहा कि बीते वर्ष आई प्राकृतिक आपदा और भारी बारिश के कारण 17 किलोमीटर लंबी चाटी-तुनन सड़क कई स्थानों पर बाधित हो गई थी। सड़क पर लगे डंगे ढह गए हैं। इस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। खासकर, परिवहन निगम की बस सेवाओं से ग्रामीण वंचित हैं।
इस सड़क से जगातखाना, तुनन, पोशना और बाड़ी पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरिया किसानी, बागवानी और दूध उत्पादन है। सड़क के बाधित होने से किसानों को सब्जियां, दूध और अन्य उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। समिति ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस सड़क पर सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं हो पाए हैं। सड़क पर सांभरी ढांक, डीमड़ीधार, चहड़ू नाला, पिप्टी सेरी और कशैल कैंची में सुरक्षा के लिए क्रेश बैरियर लगने चाहिए। समिति ने कार्य में जुटे ठेकेदार से जल्द कार्य को पूरा करने का आह्वान किया। समिति के प्रधान चंदे राम, उप प्रधान तुलसू राम, सह सचिव किरत राम, यज्ञा राम, परसराम, अश्वनी कुमार, मानदास, बहादुर सिंह, दयाराम, सुरजीत कुमार, श्याम दास सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से चार पंचायतों के ग्रामीणों को जल्द राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


समिति को आश्वासन दिया है कि 31 मार्च तक चाटी-तुनन सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। इस संबंध में कार्य कर रहे ठेकेदार को भी उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे। - -- चंद्र कश्मीरी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ब्रौ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article