फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chandipath concludes with Dev Vidaai and Purnahuti

Rampur Bushahar News: देव विदाई और पूर्णाहुति के साथ चंडीपाठ संपन्न

Tue, 16 Jul 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुख-समृद्धि के लिए देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन


देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी और देवता साहिब दोगणु ने भी लिया भाग

हजारों लोगों ने लिया सुख-समृद्वि का आशीर्वाद, भंडारा भी चखा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब लक्ष्मी देवता नारायण मंदिर कुमसू में सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान देव विदाई और पुर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार को मंदिर परिसर में सुबह पूजापाठ का आचार्यों की ओर से विधिवत शुभारंभ किया गया। उसके बाद मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

10:30 बजे हवन कार्यक्रम शुरू हुआ और करीब दो बजे तक चला। उसके बाद आचार्यों, पुजारियों और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने कन्या पूजन किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद पूर्णाहुति दी गई और आरती का आयोजन हुआ। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और संपुट चंडीपाठ का समापन हुआ। मंदिर कमेटी की ओर से दूर-दूर पहुंचे लोगों और शलाटी घोड़ी के ग्रामीणों सहित अन्य श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद नरेशर देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू अपनी कोठी से बाहर परिसर में निकले और अपने भाइयों देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी और देवता साहिब दोगणू से मिले। देव भाइयों के मिलन का भव्य नजारा हजारों लोगों ने देखा। मंदिर परिसर में खूब रौनक देखी गई और इस दौरान हजारों लोगों ने देवताओं से सुख-समृद्धि और शांति का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवताओं का भव्य मिलन हुआ और देवलू संग श्रद्धालु भी खुशी से झूम उठे। देव विदाई के साथ सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। विदाई के दौरान ग्रामीण काफी भावुक हुए।
विज्ञापन


वहीं, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि 11 आचार्यों के सहयोग से चंडीपाठ कार्यक्रम संपन्न हुआ। देवताओं के सानिध्य एवं आशीर्वाद और शलाटी घोड़ी के लोगों के सहयोग से सात दिवसीय संपुट चंडीपाठ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठान में बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed