{"_id":"668e7c10d44f9da2840f5a49","slug":"challans-will-be-issued-for-haphazard-parking-of-vehicles-in-reckong-peo-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118571-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ बाजार में बेतरतीब वाहन पार्क करने पर होंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ बाजार में बेतरतीब वाहन पार्क करने पर होंगे चालान
विज्ञापन
लोगों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ रहीं परेशानियां, एसपी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बेतरतीब पार्क किए जा रहे वाहन लोगों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं। बाजार पहुंचने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस वाहन चालकों पर अब नकेल कसेगी। पुलिस ने चालकों को चेतावनी दी है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें अन्यथा चालान किए जाएंगे। रिकांगपिओ बाजार में वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से पार्क किया जा रहा है। जिला पुलिस किन्नौर ने निर्देश दिए हैं कि रिकांगपिओ बाजार में लोग वाहनों को जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर ही पार्क करें, ताकि आम जनता को मुख्य बाजार में बाधाओं का सामना न करना पड़े। अव्यवस्थित तरीके से पार्क वाहनों पर अब चालान किए जाएंगे। वहीं, आम जनता की सुविधा में बाधा पहुंचाने वाले वाहनों को जिला पुलिस की ओर से टो (खींच कर) करके खुले स्थानों में पार्क किया जाएगा, जिसके लिए वाहन मालिकों को अधिक वहन करना पड़ेगा। एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने वाहन चालकों और मालिकों से आग्रह है कि रिकांगपिओ बाजार में सुव्यवस्थित पार्किंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें अन्यथा चालान किए जाएंगे।