{"_id":"69d63eb33c6ab358940c5eac","slug":"central-school-inaugurated-in-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-157699-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, 20 अप्रैल तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, 20 अप्रैल तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
पहले ही दिन 192 आवेदन पत्र किए गए वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। केंद्रीय विद्यालय कोटखाई का विधिवत शुभारंभ हो गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम के उपायुक्त विनोद मित्र ने बताया कि पहली से पांचवीं तक कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 20 अप्रैल तक चलेगी। अभिभावक विद्यालय परिसर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मई माह के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू करने की योजना है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले ही दिन बुधवार को 192 आवेदन पत्र वितरित किए गए, जिससे लोगों की रुचि का अंदाजा लगाया जा सकता है। केंद्रीय विद्यालय के खुलने से न केवल शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया है। कमेटी ने कहा कि शिक्षा मंत्री के प्रयासों से महज छह माह के भीतर विद्यालय को स्वीकृति से संचालन तक पहुंचाना एक रिकॉर्ड उपलब्धि है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने बताया कि यह शिमला संसदीय क्षेत्र का पहला ऐसा केंद्रीय विद्यालय है, जो ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय बच्चों के लिए खोला गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शुरू होने से अभिभावकों और विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग प्रवेश के लिए विद्यालय पहुंच रहे हैं, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बढ़ती मांग को दर्शाता है। डेरटा ने कहा कि इस संस्थान के शुरू होने से बच्चों को अपने घर के पास ही बेहतर शिक्षा मिलेगी, जिससे कोटखाई और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।