{"_id":"6506fe13f9243be2b706d744","slug":"central-government-should-waive-off-kcc-loans-of-farmers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-5607-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किसानों के केसीसी ऋण को माफ करे केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किसानों के केसीसी ऋण को माफ करे केंद्र सरकार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर ही सरकार : कंवर
त्रासदी से करीब 12 हजार करोड़ का हुआ नुकसान, 300 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामुपर बुशहर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार धरातल पर कार्य करते हुए दिख रही है। मुख्यमंत्री और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने इस भारी त्रासदी के समय धरातल पर जाकर प्रभावितों की मदद की है। यह बात हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में कही।
कहा कि इस आपदा में आकलन करीब 12 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का है और साथ ही 300 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। किसानों के लिए यह आपदा दोनों तरफ से मुसीबत लेकर आई है। जहां इस वर्ष फसल पहले ही अच्छी नहीं थी, वहीं इस आपदा के कारण अब उनकी जमीन भी कहीं बादल फटने से तो कहीं जमीन धंसने से पूरी तरह से बर्बाद हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसानों के केसीसी ऋण माफी के लिए एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था। उनसे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के किसानों को केसीसी के ब्याज से इस बार मुक्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस आभार जताती है कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रभावित इलाकों का दौरा किया और प्रधानमंत्री को हिमाचल के बारे में पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर ने भी ठियोग के लिए इस कठिन समय में काफी सराहनीय कार्य किया है। जैसे सेब के मुद्दों पर विधानसभा में आवाज उठाना, ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए बाईपास के लिए कार्य करना, नारकंडा मेंं गोसदन और स्केटिंग रिंक की नींव रखना, पानी की परियोजनाओं के लिए राशि स्वीकृत करना, सड़को ंके लिए पंचायतों को दो-दो लाख स्वीकृत करना सहित कई अन्य कार्य किए हैं। कहा कि लोक निर्माण मंत्री मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी धरातल पर जाकर युद्ध स्तर पर उन सड़कों को खुलवाने का कार्य किया, जिससे लोग अपनी फसल मंडियों तक पहुंचा पाए और किसान अपने माल का दाम भी ले पाए। किसानों और बागवानों के लिए मुख्यमंत्री आने वाले समय में रियायत देंगे, ऐसी उम्मीद उन्होंने जताई है।