फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Central government is working to put shackles in the hands of workers by implementing the Labor Code: Unions

लेबर कोड लागू कर कामगारों के हाथों में बेड़ियां डालने का काम कर रही केंद्र सरकार : यूनियन

Sun, 14 Jul 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में 18 जुलाई को केंद्र सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन
विज्ञापन


चाटी में आयोजित सम्मेलन में गरमाए कई ज्वलंत मुद्दे

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद ठेका मजदूर यूनियन रामपुर का सातवां इकाई सम्मेलन चाटी में हुआ। सम्मेलन में कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं सम्मेलन में फैसला लिया गया कि 18 जुलाई को केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। चार लेबर कोडों को लागू करने के विरोध में यूनियन रामपुर में आंदोलन करेगी।

सीटू शिमला जिला सचिव अमित ने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार की नवउदारवादी व पूंजीपति परस्त नीतियों के चलते बेरोजगारी, गरीबी, असमानता और रोजी रोटी का संकट बढ़ रहा है। जनता की अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खर्च करने की क्षमता घट रही है। केंद्र सरकार मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को लागू करने पर तुली हुई है। अपने घोषित 100 दिन के एजेंडे में पूर्ण रूप से मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को लागू कर रही है। केंद्र सरकार ने फिक्स टर्म रोजगार की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है। इससे मजदूर नियमित रोजगार से वंचित हो जाएंगे। मजदूरों के कार्य करने के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 घंटे करने की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। मौजूदा सरकार चार कोडों को लागू कर मजदूरों के हाथों में बेड़ियां डालने का काम कर रही है।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही नवउदारवादी नीतियों को बदल कर अपने पक्ष में नीतियों को बदलने के लिए तीखे संघर्ष करेंगे। 18 जुलाई को केंद्र सरकार की ओर से चार लेबर कोडों को लागू करने के विरोध में यूनियन रामपुर में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
देवेंद्र बने नप ठेका मजदूर यूनियन रामपुर के अध्यक्ष

सम्मेलन में सर्वसम्मति से 15 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें देवेंद्र को अध्यक्ष चुना गया। वहीं फूलवती को महासचिव, मंजू को कोषाध्यक्ष, संतोष और अनूप को उपाध्यक्ष, ललिता और मीना को सचिव, नीलम, मनीता, रजनी, एतवारी, मोहर मुनि, सूरजमुनी, राजमुनी और नीलचंद को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed